समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर वार्ड संख्या-5 में शुक्रवार की रात एक बंद पड़े मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि बिशनपुर वार्ड संख्या-5 निवासी अशर्फी राय के घर में रात के अंधेरे में चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर प्रवेश किया। इसके बाद घर में रखी अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर सामान की चोरी कर फरार हो गए। शनिवार की सुबह जब ग्रामीणों ने घर का गेट खुला देखा तो उन्हें शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो पूरा घर अस्त-व्यस्त था और सामान चारों ओर बिखरा पड़ा था।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि अशर्फी राय के परिवार का कोई सदस्य फिलहाल घर पर नहीं रहता है, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। गृह स्वामी घर में ताला लगाकर अन्य प्रदेश में रहते है। गृहस्वामी के पहुंचने पर ही चोरी हुए सामान का आंकलन हो सकेगा। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया की अब तक उन्हे चोरी की जानकारी या शिकायत नहीं मिली है। पुलिस छानबीन कर रही है। आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…