समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के टेमटेन वार्ड-2 निवासी संजय पोद्दार तथा लगुनिया सूर्यकंठ गांव निवासी राज कुमार साह शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, संजय पोद्दार शराब के नशे में अपने ससुराल पहुंच गया था, जहां वह हो-हल्ला और हंगामा करने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी कार्रवाई में मोरदीवा क्षेत्र से राज कुमार साह को भी नशे की हालत में पकड़ा गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि दोनों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…