Samastipur

समस्तीपुर : शहर के बूढ़ी गंडक नदी पूल से कूदे सरकारी स्कूल के शिक्षक का शव एक दिन बाद नदी में उपलाता मिला

समस्तीपुर : शहर के बूढ़ी गंडक पुल से मंगलवार को नदी में छलांग लगाने वाले शिक्षक का शव बुधवार की सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हाउसिंग बोर्ड मैदान के समीप गंडक नदी किनारे बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने नदी किनारे शव उपलाता देख इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान सिवान जिले के हुसैनीगंज थाना क्षेत्र के माहपुर खजरानी वार्ड संख्या-11 निवासी अफरोज आलम के पुत्र अरमान हुसैन (24 वर्ष) के रूप में की गई है।

बताया गया है कि अरमान हुसैन कल्याणपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय परतापुर में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। उनकी नियुक्ति टीआरई-1 के तहत हुई थी। मंगलवार को शिक्षक द्वारा गंडक पुल से नदी में छलांग लगाने की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम देर शाम तक उनकी तलाश में जुटी रही, लेकिन उनका पता नहीं चल सका था।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय कथित रूप से शिक्षक के साथ एक युवती भी मौजूद थी। शिक्षक के नदी में कूदने के बाद युवती वहां से भाग गई। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, इस मामले में मथुरापुर थाना में यूडी केस दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बंद घर में घुसे चोर, नगदी और सोने के जेवरात लेकर फरार; मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांधीनगर भूईधारा डीह में वारदात

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांधीनगर भूईधारा डीह मोहल्ले में चोरों ने एक बंद…

11 घंटे ago

JDU की नई प्रदेश कार्यकारिणी में निशांत कुमार की एंट्री, पहली बार संगठन में मिली जगह, 137 सदस्यीय टीम का ऐलान

बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने संगठन को मजबूत करने के लिए अपनी नई…

12 घंटे ago

हाजीपुर: रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने पर महिला सब इंस्पेक्टर निलंबित, 2 हजार रुपये के लेन-देन की चर्चा

वैशाली के कटहरा थाने में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर का कथित तौर पर रिश्वत लेते…

13 घंटे ago

संविधान दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित; संविधान के मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और निःशुल्क न्यायिक सेवाओं की दी गई जानकारी

समस्तीपुर : संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर की…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में अब पीछे बैठे यात्री ने हेलमेट नहीं पहना तो लगेगा भारी जुर्माना, डीएम का सख्त निर्देश

समस्तीपुर : जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को मजबूत…

15 घंटे ago