Samastipur

समस्तीपुर : दो अलग-अलग घरों में चोरी की वारदात, 17 लाख से अधिक के जेवर, नगदी समेत अन्य सामान गायब

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के नारायणपुर खैरी (कुबौलीराम) गांव में चोरों ने दो बंद घरों को निशाना बनाते हुए 17 लाख रुपये मूल्य से अधिक के जेवरात, नगदी और अन्य सामान की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वैनी थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांव के निवासी रविन्द्र कुमार पाण्डेय अपने पुत्र सुधीर कुमार पाण्डेय से मिलने करीब एक सप्ताह पूर्व भोपाल गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक चोर घर से दो सोने की चेन, दो अंगूठी, पायल, करीब 30 हजार रुपये नकद समेत अन्य कीमती सामान ले गए हैं। इसी गांव के जगतानंद पाण्डेय का परिवार भी लंबे समय से मुजफ्फरपुर में रहकर वकालत करता है।

उन्होंने वैनी थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में बताया है कि सोमवार की रात चोरों ने उनके बंद घर का ताला काटकर करीब 30 ग्राम वजन के चार सोने के कंगन, 5 ग्राम की सोने की अंगूठी, 5 ग्राम की कान की बाली, लगभग 40 ग्राम का मंगलसूत्र और पीतल के बर्तनों की चोरी कर ली। स्थानीय लोगों के अनुसार चोरों ने दोनों घरों में प्रवेश करने के लिए करीब 11 ताले काटे। दोनों जगहों से चोरी किये गए गहनों का कुल वजन 130 ग्राम से अधिक बताया जा रहा है, जिससे 17 लाख रुपये से अधिक की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना से दोनों परिवारों में मायूसी और आक्रोश है। वहीं, वैनी थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि चोरी की घटना की पुष्टि हुई है। आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

3 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

6 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

6 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

6 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

16 घंटे ago