Samastipur

6 किमी का सफर तय करने में लग रहा एक घंटा, समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम में ट्रेन रोकने से यात्री परेशान

समस्तीपुर : मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर आने वाले दैनिक यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। ट्रेन संख्या 63270 मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर सवारी गाड़ी कर्पूरीग्राम से समस्तीपुर जंक्शन की महज छह किलोमीटर दूरी तय करने में 40 मिनट से लेकर एक घंटे तक ले रही है। सामान्य तौर पर इतनी दूरी कुछ ही मिनट में पूरी हो जानी चाहिए, लेकिन ट्रेन के लंबे समय तक रोके जाने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सबसे अधिक परेशानी रात में सफर करने वाले यात्रियों को हो रही है।

मुजफ्फरपुर स्टेशन से ट्रेन अपने निर्धारित समय रात 10:20 बजे खुलती है और कर्पूरीग्राम तक उसका परिचालन भी सामान्य रहता है। समस्या कर्पूरीग्राम पहुंचने के बाद शुरू होती है, जहां ट्रेन को लंबे समय तक खड़ा कर दिया जाता है। रात का समय होने के कारण महिलाओं, बुजुर्गों और नौकरीपेशा यात्रियों की चिंता बढ़ जाती है। यात्रियों को समस्तीपुर जंक्शन पहुंचने में अनावश्यक विलंब होता है और इसके बाद घर जाने में भी देर होती है। दैनिक यात्रियों का कहना है कि छोटी दूरी के सफर में इस तरह का इंतजार उनकी दिनचर्या को प्रभावित कर रहा है।

छह दिनों में लगातार देरी :

पिछले छह दिनों के आंकड़े इस समस्या की गंभीरता को सामने रखते हैं। रेलवे की वेबसाइट पर उपलब्ध रनिंग स्टेटस के अनुसार 23 जुलाई को कर्पूरीग्राम से समस्तीपुर पहुंचने में ट्रेन को 58 मिनट लगे। 24 जुलाई को 38 मिनट, 25 जुलाई को 20 मिनट, 26 जुलाई को 58 मिनट, 27 जुलाई को 50 मिनट और 28 जुलाई को 30 मिनट का समय लगा। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि ट्रेन के विलंब की समस्या किसी एक दिन तक सीमित नहीं है। लगातार कई दिनों से कर्पूरीग्राम और समस्तीपुर जंक्शन के बीच ट्रेन को इंतजार करना पड़ रहा है। इससे दैनिक यात्रियों में रेलवे के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।

प्लेटफार्म खाली नहीं होने से परेशानी :

रेल सूत्रों के अनुसार समस्तीपुर जंक्शन पर प्लेटफार्म उपलब्ध नहीं होने के कारण सवारी गाड़ी को कर्पूरीग्राम में रोकना पड़ता है। प्लेटफार्म खाली होने के बाद ही ट्रेन को समस्तीपुर जंक्शन की ओर रवाना किया जाता है। इसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ रहा है और उन्हें छह किलोमीटर की दूरी तय करने में भी काफी समय लग रहा है।

यात्रियों में बढ़ रहा आक्रोश :

दैनिक यात्रियों का कहना है कि समस्तीपुर जंक्शन पर प्लेटफार्म उपलब्ध नहीं होने या अन्य ट्रेनों को प्राथमिकता देने के कारण सवारी गाड़ी को रोका जाता है। यात्रियों ने रेल प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि प्लेटफार्म प्रबंधन और ट्रेनों के परिचालन में बेहतर समन्वय से इस तरह की देरी को कम किया जा सकता है। यात्रियों के अनुसार छोटी दूरी की सवारी ट्रेन को रोजाना लंबे समय तक रोकना उचित नहीं है। यदि समय रहते परिचालन व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो दैनिक यात्रियों की परेशानी और बढ़ सकती है। उन्होंने समस्तीपुर जंक्शन पर प्लेटफार्म प्रबंधन दुरुस्त कर ट्रेन का समयबद्ध परिचालन सुनिश्चित करने की मांग की है।

Avinash Roy

Recent Posts

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

1 घंटा ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

2 घंटे ago

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

2 घंटे ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

4 घंटे ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

4 घंटे ago