समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुसापुर वार्ड-28 स्थित धरमपुर हाईस्कूल के समीप चोरों ने बंद एक मकान में सेंध लगाकर लाखों रुपये के जेवरात और नगदी की चोरी कर ली। इसको लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, 24 जून को घर में गृह प्रवेश के बाद पूजा कुमारी सपरिवार शिफ्ट हुई थी। इस बीच 28 जून को आवश्यक कार्य को लेकर घर बंद कर वह वैशाली के जंदाहा चली गयी। शाम को लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर प्रवेश करने पर सामान बिखरा पड़ा था और गोदरेज अलमारी खुली मिली।
बताया जा रहा है कि चोरों ने कमरे में रखी चाभी से अलमारी खोली और उसमें रखे करीब 10 हजार रुपये नगद के अलावा सोने का मंगटीका, मंगलसूत्र, गले की चेन, बाली तथा चांदी की पायल समेत लगभग 9 लाख 20 हजार रुपये मूल्य के जेवरात लेकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़िता ने मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों की पहचान के लिए छानबीन तेज कर दी गई है। पीड़िता ने आभूषण से संबंधित सभी कागजात भी पुलिस को सौंपे है। इधर मुफस्सिल थाने की पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान में जुट गयी है।
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…