Samastipur

गणेश सहनी ह’त्याकांड का वांछित आरोपी अपने सहयोगी के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे; देसी पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस व दो मैगजीन बरामद

समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चर्चित स्कूल संचालक सह प्रॉपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी बिट्टू कुमार को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ उसके सहयोगी अंशु कुमार को भी हथियार और भारी मात्रा में कारतूस के साथ दबोचा गया है। दोनों की गिरफ्तारी हलई थाना क्षेत्र के वाजितपुर करनैल पंचायत के चकरदेवा चौर स्थित एक पोखर के समीप से की गई। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक देसी पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, एक बाइक, मोबाइल फोन तथा दो हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

रविवार को एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के इन्द्रवारा निवासी रामकुमार राय के पुत्र बिट्टू कुमार तथा बाजितपुर निवासी चंदू सहनी के पुत्र अंशु कुमार के रूप में हुई है। दोनों अपराधी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ने बताया कि बिट्टू कुमार ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी चौर स्थित दर्जीनिया पुल के समीप 8 फरवरी को हुई स्कूल संचालक सह प्रॉपर्टी डीलर गणेश सहनी की हत्या का वांछित अभियुक्त था। इस कांड के बाद से उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसके अलावा वह पहले से आर्म्स एक्ट के एक मामले में भी नामजद है।

इतना ही नहीं, 16 मई को बाजितपुर करनैल पंचायत में आयोजित महायज्ञ के दौरान हुई फायरिंग की घटना में भी उसका नाम सामने आया था, जिसके संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थी। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार दूसरा आरोपी अंशु कुमार हलई थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जान मारने की नीयत से की गई फायरिंग के मामले में वांछित था। उसके आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह किन-किन घटनाओं में शामिल रहा है और उसके अन्य अपराधियों से क्या संबंध हैं।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर फायरिंग की चर्चा :

इधर, गिरफ्तारी के बाद इलाके में यह चर्चा तेज रही कि पुलिस जब चकरदेवा चौर स्थित पोखर के पास दोनों अपराधियों को पकड़ने पहुंची तो बिट्टू कुमार ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार सिविल ड्रेस में पहुंची पुलिस टीम को देखकर बदमाशों को शक हो गया और उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी। हालांकि गोली किसी पुलिसकर्मी को नहीं लगी। पुलिसकर्मियों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए दोनों को हथियार सहित काफी दूर खदेड़कर दबोच लिया। हालांकि, एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने पुलिस पर फायरिंग की घटना से इनकार किया।

उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों अपराधियों को पोखर के पास किसी आपराधिक वारदात की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान किसी प्रकार की फायरिंग नहीं हुई। उन्होंने कहा कि बरामद हथियार और कारतूस के संबंध में भी जांच की जा रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि इनका इस्तेमाल किन-किन घटनाओं में किया गया है।

इधर पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब उनके नेटवर्क, सहयोगियों और अन्य लंबित मामलों की भी जांच कर रही है। एसपी ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। बिट्टू कुमार की गिरफ्तारी को गणेश सहनी हत्याकांड की जांच में बड़ी सफलता माना जा रहा है। इससे पहले भी गणेश हत्याकांड में दो गिरफ्तारी हो चुकी है।

Avinash Roy

Recent Posts

होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस के…

1 घंटा ago

NEET-2026 में चयनित छात्र सत्य प्रकाश आर्य का सम्मान, ग्रामीणों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के मालती गांव में रविवार को नीट-2026 (NEET-2026) में सफलता हासिल…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : कथित लूट-खसोट के विरोध में ट्रक मालिकों का बड़ा फैसला, आज सोमवार से सरकारी खाद्यान्न उठाव का बहिष्कार

समस्तीपुर : राज्य खाद्य निगम (बीएसएफसी) समस्तीपुर के गोदामों से सरकारी खाद्यान्न ढुलाई में कथित…

2 घंटे ago

मैट्रिक पास हैं तो रेलवे हॉल्ट अभिकर्ता बनने का मौका, 6 स्टेशनों के लिए शुरू हुई प्रक्रिया

समस्तीपुर : उजियारपुर-समस्तीपुर रेलखंड के बसढ़िया सहित सोनपुर मंडल के छह रेलवे हॉल्ट पर अभिकर्ता…

2 घंटे ago

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

22 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

22 घंटे ago