Samastipur

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान ‘छात्रों की गूंज’ के तहत एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह और पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मनीष यादव सोमवार को समस्तीपुर पहुंचे। जिला आगमन पर एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं और छात्रों को संबोधित करते हुए अभियान के उद्देश्य पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा ने की।

सभा को संबोधित करते हुए एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के आह्वान पर देशभर में चलाया जा रहा ‘छात्रों की गूंज’ अभियान छात्रों की समस्याओं और अधिकारों की आवाज बन चुका है। उन्होंने कहा कि आज देश का युवा बेरोजगारी और महंगी शिक्षा जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। अभियान के माध्यम से विभिन्न जिलों में छात्रों की समस्याओं को एकत्र कर उनकी आवाज को सड़क से संसद तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं, पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं और छात्रों के अधिकारों की रक्षा का व्यापक आंदोलन है। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर के कार्यकर्ताओं और छात्रों का उत्साह बताता है कि युवा अपने बेहतर भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए एकजुट हो रहे हैं। छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कार्यक्रम में एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष अभिनव आंशु, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजन ठाकुर, विवेक विराट, ललन यादव, भरत कुमार, अजय यादव, बादल यादव, हिमांशु शेखर, नवनीत यादव, सचिन यादव, सुमन कुमार समेत एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

16 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago