Samastipur

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बलभद्रपुर और उजियारपुर की टीमों के बीच खेला गया। रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में बलभद्रपुर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए उजियारपुर को हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट का आयोजन गांवपुर पैक्स अध्यक्ष विद्यानंद के सौजन्य से किया गया। फाइनल मुकाबले के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीम बलभद्रपुर को ट्रॉफी के साथ 2,000 रुपये नकद, जबकि उपविजेता उजियारपुर की टीम को ट्रॉफी के साथ 1,000 रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

फाइनल मैच में बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले अब्दुल्लाह को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।बलभद्रपुर टीम की कप्तानी जीशान ने की, जबकि उजियारपुर की कमान प्रवीण ने संभाली। विजेता टीम की ओर से साजन, जीशान, दस्तगीर, अब्दुल्लाह और मनीष ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। वहीं उजियारपुर की ओर से किशन, प्रवीण, सिल्टू और बुलेट ने दमदार प्रदर्शन कर मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा और दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।

मैच में एमडी सिक्कू और नाज़ बाबू ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि पूरे मुकाबले की आकर्षक कमेंट्री अंग्रेजी शिक्षक सलीम सर ने की, जिसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। समापन समारोह में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं की प्रतिभा को मंच मिलता है और खेल भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे टूर्नामेंट नियमित रूप से आयोजित किए जाने की उम्मीद जताई।

Avinash Roy

Recent Posts

16 और 17 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप, छूटे मतदाताओं के जुड़ेंगे नाम

समस्तीपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद भी मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं…

10 मिनट ago

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

9 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

10 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

11 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

23 घंटे ago