Samastipur

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में 10-15 किमी प्रति घंटे की गति से दक्षिण-पश्चिमी दिशा से हवा चलने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80-85 एवं दोपहर में 50-60 प्रतिशत रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 29-32 एवं न्यूनतम 24-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

वहीं बेगूसराय को छोड़कर उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में 15-17 जुलाई के बीच मेघगर्जन एवं वज्रपात की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं हवा की गति तेज हो सकती है। इस अवधि में अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी एवं पश्चिम चंपारण जिलों में 15-16 जुलाई के आस-पास मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान प्रायः हल्के से मध्यम बादल रह सकते है। वर्षा होने की स्थिति में आसमान में घने बादल रहेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

8 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

10 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

21 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

21 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

22 घंटे ago