Samastipur

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केशवचंद ज्ञान निकेतन के बच्चों व शिक्षकों ने किया वृक्षारोपण व पौधा वितरण कार्यक्रम

समस्तीपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान केशवचंद ज्ञान निकेतन के बच्चों व शिक्षकों के द्वारा गुरुवार को वृक्षारोपण सह पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान आम, लीची, आंवला, अमरूद, गुलमोहर तथा विभिन्न प्रकार के फूलदार पौधों सहित करीब 1000 पौधों का वितरण किया गया। साथ ही विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन समस्तीपुर नगर परिषद की मेयर अनीता देवी, जुवेनाइल न्यायाधीश निर्भय कुमार सिंह, शिक्षाविद एवं मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य सौरभ कुमार तथा विद्यालय के सचिव ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

विद्यालय की इंचार्ज ऋतु कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के संचालन में एक्टिविटी इंचार्ज नेहा कुमारी, शिक्षक कृषाणु दास, जीशान कुमार, आदर्श कुमार , सुमित कुमार तथा अनुशासन प्रभारी आदित्य सिंह एवं संजीव जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। नवमी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर कक्षा छह के छात्र आदित्य कुमार ने पेड़ की प्रतिकृति बनकर आकर्षक झांकी प्रस्तुत की, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। वहीं कक्षा छह एवं सात के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व और प्रदूषण के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। पेड़ की प्रतिकृति और नुक्कड़ नाटक की तैयारी में शिक्षक कृषाणु दास एवं जीशान जी की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि प्रकृति और मानव जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है और इस दिशा में सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

7 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

7 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

9 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

15 घंटे ago