Samastipur

समस्तीपुर जिले के 17 केंद्रों पर आयोजित होगी अधिनायक लिपिक की परीक्षा, समीक्षा बैठक में DM ने दिए कई निर्देश 

समस्तीपुर : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित अधिनायक लिपिक परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विधि-व्यवस्था एवं परीक्षा तैयारियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि जिले में परीक्षा के लिए कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 10 जून 2026 को पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी।

परीक्षा के निष्पक्ष एवं सुचारु संचालन के लिए 9 जोनल दंडाधिकारियों तथा 4 उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है। सभी दंडाधिकारियों एवं उड़नदस्ता दलों को आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सतत निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने सभी केंद्राधीक्षकों को आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आलोक में परीक्षा की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया।

उन्होंने विशेष रूप से सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी कैमरा एवं अन्य आवश्यक उपकरणों की स्थापना 9 जून तक सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सभी जोनल एवं स्टैटिक दंडाधिकारियों को अपने-अपने आवंटित परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया गया। परीक्षा के दिन निर्धारित समय पर केंद्रों पर उपस्थित रहने तथा प्रश्न-पत्रों को सुरक्षित एवं समयबद्ध तरीके से संबंधित केंद्रों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारी पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि परीक्षा का संचालन शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराया जा सके। बैठक में डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह, एडीएम आपदा राजेश सिंह, सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार सहित सभी संबंधित पदाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

9 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

11 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

22 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

22 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

22 घंटे ago