Samastipur

शारदीय (खरीफ) महाअभियान के तहत जिला स्तरीय कर्मशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शारदीय (खरीफ) महाअभियान-2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय शारदीय (खरीफ) कर्मशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएम रोशन कुशवाहा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी समेत सभी जिला स्तरीय एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, बीटीएम, सहायक तकनीकी प्रबंधक (एटीएम), किसान सलाहकार तथा अन्य कृषि कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान कृषि विभाग द्वारा संचालित एवं प्रस्तावित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों को दी गई।

कर्मशाला में विशेष रूप से शारदीय (खरीफ) महाअभियान, खेत बचाओ महाअभियान, कृषि यांत्रिकीकरण योजना तथा किसानों के लिए संचालित अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) के वरीय वैज्ञानिकों ने आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती की तकनीकों पर प्रशिक्षण देते हुए खरीफ फसलों के उन्नत प्रबंधन, गुणवत्तापूर्ण बीजों के उपयोग, समेकित कीट एवं रोग प्रबंधन, संतुलित उर्वरक प्रयोग, पोषक तत्व प्रबंधन तथा कृषि यंत्रों के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी।

डीएम रोशन कुशवाहा ने कृषि कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से किसानों तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने, किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने, मृदा स्वास्थ्य के अनुरूप उर्वरकों का संतुलित उपयोग करने तथा अधिक से अधिक किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री कराने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने सभी कृषि पदाधिकारियों एवं कर्मियों से योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया, ताकि जिले के किसानों की आय में वृद्धि हो और कृषि उत्पादन को नई ऊंचाई मिल सके। कार्यक्रम के दौरान कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद एवं विचार-विमर्श भी किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

2 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

2 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

13 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

14 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

14 घंटे ago