Samastipur

विद्यापतिनगर के हरपुर बोचहा में विकास का उत्सव, उप-मुख्यमंत्री ने जनता को सौंपी चार बड़ी सौगातें

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : प्रखंड की हरपुर बोचहा पंचायत में शनिवार को विकास कार्यों की नई इबारत लिखी गई। बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने पंचायत क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचकर कई महत्वपूर्ण जनोपयोगी योजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने खनुआं में अतिरिक्त प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र, स्टेशन के समीप प्राथमिक विद्यालय हरपुर बोचहा, पंचायत सचिवालय के नवनिर्मित भवन तथा पुस्तकालय का फीता काटकर शुभारंभ किया।

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गांवों तक बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासनिक सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ होने से ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास की यह गति आगे भी जारी रहेगी और हर क्षेत्र को योजनाओं का लाभ मिलेगा।

वहीं पंचायत के मुखिया प्रेमशंकर सिंह ने कहा कि पंचायत के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। वर्षों से जिन सुविधाओं की ग्रामीणों को प्रतीक्षा थी, वे अब धरातल पर दिखाई देने लगी हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र से लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी, जबकि पुस्तकालय और विद्यालय भवन बच्चों के शैक्षणिक विकास में नई भूमिका निभाएंगे। वहीं पंचायत सचिवालय भवन बनने से आम लोगों के कार्यों का निष्पादन और अधिक सुगमता से होगा।

कार्यक्रम में एसडीओ किशन कुमार, एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा, बीडीओ मो. महताब अंसारी, सीओ कुमार हर्ष, अपर थानाध्यक्ष आराधना कुमारी, डॉ. ज्ञानेंद्र, विपुल कुमार सिंह, सुनील कुंवर,जदयू प्रखंड अध्यक्ष रंजीत सिंह टुनटुन, युवा जदयू जिलाध्यक्ष विशाल कुमार, पंसस मनीषा कुमारी, रंजय सिंह , सोनाली कुमारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद ग्रामीणों ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत कर पंचायत के विकास के लिए आभार व्यक्त किया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

10 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

12 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

23 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

23 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

23 घंटे ago