Samastipur

ओवरब्रिज की मरम्मत शुरू होते ही समस्तीपुर शहर की रफ्तार थमी, घंटों जाम से कराहता रहा शहर

समस्तीपुर : शहर की लाइफलाइन माने जाने वाले ओवरब्रिज की मरम्मत का कार्य शनिवार से शुरू होते ही पूरे शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सुबह से ही ओवरब्रिज और उससे जुड़े मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने लगा और देखते ही देखते दोपहर तक शहर भीषण जाम की गिरफ्त में आ गया। हालात ऐसे हो गए कि करीब छह से सात घंटे से भी अधिक समय तक शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और लोग घंटों सड़क पर फंसे रहने को मजबूर हो गए। शाम तक शहर में यही स्थिति बनी रही।

जाम का सबसे अधिक असर मोहनपुर रोड, मगरदही घाट, मथुरापुर घाट, बाजार समिति मार्गों पर देखने को मिला। सड़क पर रेंगते वाहनों के बीच एंबुलेंस भी फंस गईं। कई जगहों पर मरीजों के परिजनों को एंबुलेंस से उतारकर गोद में लेकर अस्पताल तक पहुंचाना पड़ा। वहीं यात्री वाहन से उतरकर लोग भी सर पर सामान रख पैदल जाते दिखे। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज शहर की यातायात व्यवस्था की रीढ़ है। जैसे ही मरम्मत कार्य के कारण इसकी क्षमता प्रभावित हुई, पूरा ट्रैफिक सिस्टम लड़खड़ा गया। जाम में बसें, ऑटो, ई-रिक्शा, बाइक और निजी वाहन घंटों फंसे रहे। कई लोग समय पर अपने कार्यालय नहीं पहुंच सके, जबकि व्यापारियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

शनिवार को पूरे दिन स्थिति इतनी खराब रही कि कई स्थानों पर वाहनों की कतार कई किलोमीटर तक पहुंच गई। धूप और उमस के बीच वाहन चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ा। पथ निर्माण विभाग के अभियंताओं ने बताया कि ओवरब्रिज काफी पुराना हो चुका है और उसकी सुरक्षा एवं मजबूती को देखते हुए व्यापक मरम्मत कार्य शुरू किया गया है। इसके लिए पहले से मास्टर प्लान तैयार किया गया है। कार्य के तहत ओवरब्रिज के सभी एक्सपेंशन जॉइंट्स की कटिंग कर उन्हें हटाया जाएगा और नए जॉइंट लगाए जाएंगे। इसके अलावा ब्रिज की व्हाइटनिंग, नीचे के हिस्से की मरम्मत तथा खराब हो चुके बेरिंग को बदलने का कार्य भी किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार यह कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा ताकि यातायात पर कम से कम असर पड़े, लेकिन शुरुआती दिन ही जाम ने प्रशासन की तैयारियों की परीक्षा ले ली।

प्रशासन ने बनाया ट्रैफिक डायवर्जन प्लान :

सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बताया कि ओवरब्रिज मरम्मत के दौरान संभावित ट्रैफिक दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डायवर्जन प्लान तैयार किया है। विशेष रूप से बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। दरभंगा की ओर जाने वाले बड़े वाहन ताजपुर से कल्याणपुर होकर निकलेगी और आएगी। इसके अलावे ई-रिक्शा और छोटे वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा ताकि अनावश्यक भीड़ न बढ़े। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को विभिन्न चौक-चौराहों पर तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य शहर के हित में किया जा रहा है और लोगों को कुछ दिनों तक असुविधा का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद ओवरब्रिज पहले से अधिक सुरक्षित और सुगम होगा।

हालांकि प्रशासनिक दावों के बावजूद मरम्मत कार्य के पहले ही दिन शहरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक चिंता की बात यह रही कि जाम में फंसी एंबुलेंसों के कारण मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में कठिनाई हुई। स्थानीय रामाधार राय ने बताया कि फिलहाल ओवरब्रिज की मरम्मत जरूरी है, लेकिन इसके साथ-साथ शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

रेलवे ने रद्द की हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस की कई ट्रिप, यात्रा से पहले देख लें तारीख…

समस्तीपुर : सर्दी के मौसम में कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा-काठगोदाम…

9 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 11 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम, जानें तापमान और हवा का पूर्वानुमान

समस्तीपुर: समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ और…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के डीएम ने किया EVM और VVPAT गोदाम का निरीक्षण, 24 घंटे CCTV निगरानी और सुरक्षा बलों की तैनाती का किया सत्यापन

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में डीएम सह जिला निर्वाचन अधिकारी…

12 घंटे ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस स्थित विकास भवन में AC का काॅपर वायर चोरी-छीपे काटते युवक को गार्ड ने दबोचा, गिरफ्तार

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विकास भवन में एसी का काॅपर वायर चोरी करने पहुंचे…

13 घंटे ago

दीपावली को लेकर समस्तीपुर में 24 दमकल की गाड़ियां तैनात; 50 अग्निशमन कर्मियों की लगी ड्यूटी, सभी की छुट्टियां रद्द

समस्तीपुर : दीपावली और छठ के दौरान आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए…

13 घंटे ago

दीपावली में अलर्ट मोड में रहेंगे समस्तीपुर जिले के सभी अस्पताल, डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के…

14 घंटे ago