समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाने की पुलिस ने सुमन हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पत्नी के अवैध संबंध और दोस्त से पैसे के लेन-देन के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सुमन की हत्या के बाद मां रंजन देवी ने गुरुवार को उजियारपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि बहू प्रियंका कुमारी और आरोपी अमन कुमार के बीच अवैध संबंध था। इसी विवाद में मेरे बेटे को मारा गया है।
गांव के राजू दास, अमन कुमार और दो अज्ञात लोगों पर उनके बेटे को घर से बुलाकर हत्या करने और शव को खेत में फेंकने का आरोप लगाया था। केस दर्ज होने के बाद से ही पुलिस ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
इस संबंध में दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस जांच में हत्या के पीछे मृतक की पत्नी का अवैध संबंध और दोस्तों से 25 हजार रुपये लेनदेन के विवाद ही मुख्य कारण पाए गए हैं। पुलिस ने छतवारी गांव के राजू दास और लखनीपुर महेशपट्टी के अमन कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
एसडीपीओ के अनुसार पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। आरोपियों ने पुलिस को घटना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। जिसके आधार पर मामले का खुलासा संभव हो सका। पुलिस का कहना है कि हत्या पूर्व नियोजित तरीके से की गई थी और इसके पीछे निजी संबंधों को लेकर उत्पन्न विवाद मुख्य वजह बनी। अज्ञात आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है।
समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…
समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…