Samastipur

समस्तीपुर : ताड़ी पीने के दौरान चखने का पैसा मांगने के विवाद में चना बेचने वाले युवक की ह’त्या

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर थाना क्षेत्र की जहांगीरपुर पंचायत स्थित कोठिया बूढ़ी गंडक नदी के किनारे रविवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने युवक की गमछे से गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान जहांगीरपुर पंचायत के वार्ड संख्या-2 निवासी रामइकबाल सहनी के 35 वर्षीय पुत्र धर्मनाथ सहनी के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलने पर खानपुर थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार, अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी तथा एसआई अजय दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य एवं नमूने एकत्र कर जांच शुरू कर दी।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि ताड़ी पीने के दौरान पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने गमछे का फंदा बनाकर धर्मनाथ साहनी का गला दबा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक के भतीजे आशीष कुमार ने बताया कि घटना के समय वह भी मौके पर मौजूद था। उसके अनुसार धर्मनाथ सहनी पिछले पांच-छह दिनों से नदी किनारे चना बेचने का काम कर रहे थे। इसी दौरान ताड़ी के पैसे मांगने को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। आशीष ने बताया कि स्थिति बिगड़ती देख वह गांव से अन्य लोगों को बुलाने चला गया। जब वह वापस लौटा तो उसके चाचा जमीन पर पड़े थे और उनकी मौत हो चुकी थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी तस्वीर :

थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बताया कि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। अभी तक इस मामले में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे इलाके में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

7 घंटे ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

17 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

17 घंटे ago