Samastipur

समस्तीपुर : हाईवा ट्रक की ठोकर से सैलून जा रहे साइकिल सवार युवक की मौ’त, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव स्थित एनएच-122 पर सातनपुर चौक से पहले कमला गेट के पास समस्तीपुर-दलसिंहसराय मुख्य पथ पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक ठेला चालक घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मिली जानकारी के अनुसार, सैदपुर गांव के पास तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने साइकिल सवार को जोरदार ठोकर मार दी।

हादसे में साइकिल सवार सलेमपुर बरबट्टा निवासी राकेश पंडित (30 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं ठेला चालक दयाली सिंह घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया गया है की राकेश पंडित साईकिल से सैलून जा रहा था, तभी तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में वह आ गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। लोगों ने हाईवा ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और आक्रोशित होकर एनएच-122 को जाम कर दिया। लोगों ने प्रशासन से मुआवजा एवं दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना पर उजियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। वहीं पुलिस आरोपी चालक और ट्रक को कब्जे में ले थाने ले आयी।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

7 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

7 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

8 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

8 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

16 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

23 घंटे ago