समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलारी गांव व गांवपुर गांव की सीमा पर स्थित एक परवल के खेत स्थित खजूर पेड़ के नीचे एक युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। देर शाम लाश की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गये। मृतक की पहचान गांवपुर पंचायत के वार्ड संख्या-4 निवासी सुरेश दास का पुत्र सुमन कुमार (25 वर्ष) के रूप में की गई। जब इसकी जानकारी युवक के परिजनों को मिली तो चीख चीत्कार करते घटनास्थल पहुंचकर युवक के शव से लिपटकर रोने लगे। लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दे दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक के लाश के समीप उसका मोबाइल फोन एवं करीब सौ गज की दूरी पर उसकी बाइक खड़ी थी। लाश का पता ग्रामीणों को उस समय लगा जब बेलारी गांव का किसान कुछ मजदूरों को लेकर परवल तोड़ने के लिए खेत पर पहुंचे थे। जब मजदूर परवल तोड़ते हुए लाश के समीप पहुंचे तो वे सहम गए और तुरंत इसकी सूचना अन्य लोगों को दी।
परिजनों द्वारा फांसी लगाकर हत्या किए जाने की आशंका की बात कहा जाने लगी। हालांकि कुछ लोग आत्महत्या करने की भी बात कह रहे थे। लोगों के मुताबिक मृतक के गले में तांत का धागा लपेटा था। यह हत्या है या आत्महत्या यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना का असलियत पुलिस की जांच के बाद ही सामने आयेगी। लोगों के अनुसार युवक बाहर रहकर टाइल्स का काम करता था। दो-तीन दिन पहले ही वह घर लौटा था। इधर पुलिस ने बताया कि मामले की तहकीकता शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…
बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…