समस्तीपुर : स्कूल ऑफ सॉकर एवं डीएनजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय 7-ए-साइड राज्यस्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप का सोमवार को रंगारंग माहौल में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन मैच में जितवारपुर एलबीसी और स्पोर्ट्स क्लब, दलसिंहसराय की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन अंततः जितवारपुर एलबीसी ने 3-2 से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता में विजयी शुरुआत की।
चैंपियनशिप का उद्घाटन एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजिउल इस्लाम शाहीन ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की। इस अवसर पर स्कूल ऑफ सॉकर के संस्थापक रंजन गांधी, संयुक्त सचिव रितेश कुमार, सचिव भोला पोद्दार, किड्स एंड मॉम्स डांस एंड जुम्बा एकेडमी के निदेशक राजा पोद्दार, प्रबंध निदेशक शिक्षा देवरे, एसओएस ब्लैक पैंथर के उपसचिव विशाल कुमार, भोकाल फिजिकल एकेडमी के रणधीर कुमार, शाहिद फिजिकल एकेडमी के शाहिद कुमार, एमडी शाहिद आलम, आलम स्पोर्ट्स सेंटर के आलम, आनंद फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. एन.के. आनंद, गोकुल चाट केयर के प्रोपराइटर चंदन कुमार, सिराज खान, ब्रजेश झा, समाजसेवी गिरधर गोपाल तथा जिला फुटबॉल संघ के शिवरंजन प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
आयोजकों ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। आयोजन समिति के सदस्य एवं जिला फुटबॉल संघ के उपसचिव रंजन गांधी ने बताया कि चार दिवसीय यह प्रतियोगिता राज्य के उभरते फुटबॉल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर प्रदान करेगी। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिससे खेल प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…
समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…
समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…