Samastipur

सहयोग शिविरों का प्रभारी सचिव ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

समस्तीपुर : जिले में आयोजित सहयोग शिविर कार्यक्रम की निगरानी के लिए मंगलवार को जिला के प्रभारी सचिव प्रणव कुमार विभिन्न पंचायतों में पहुंचकर शिविरों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने दलसिंहसराय प्रखंड की पांड पंचायत, उजियारपुर प्रखंड की नाजिरपुर पंचायत तथा सरायरंजन प्रखंड की गंगापुर पंचायत में संचालित शिविरों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों और लाभार्थियों से सीधे संवाद कर सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की स्थिति, विभागीय सेवाओं की उपलब्धता तथा आवेदन निष्पादन में आने वाली समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने लोगों से फीडबैक प्राप्त कर यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि उनकी शिकायतों और समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान किया जा रहा है। शिविरों में विभिन्न विभागों से संबंधित बड़ी संख्या में प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन को देखकर प्रभारी सचिव ने संतोष व्यक्त किया।

उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप सहयोग शिविरों के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जा रहा है। इससे लोगों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आमजन की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप सभी प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक आवेदन की गंभीरता से समीक्षा कर पात्र लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होने दिया जाए। प्रभारी सचिव ने विशेष रूप से राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, कृषि, विद्युत, पेयजल और आवास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों और आवेदनों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी अरविंद प्रताप सिंह, दलसिंहसराय एसडीओ किशन कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, लाभार्थियों और आम नागरिकों ने भी शिविर में भाग लेकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे। जिला प्रशासन के अनुसार सहयोग शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान, सरकारी योजनाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करना तथा प्रशासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत बनाना है। जिले के विभिन्न पंचायतों में आयोजित इन शिविरों के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर कई विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आमजन को काफी सुविधा मिल रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

1 घंटा ago

समस्तीपुर के इशांत का चयन बिहार टीम में, ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…

2 घंटे ago

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

5 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

9 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

9 घंटे ago