Samastipur

समस्तीपुर के दो मेडिकल स्टोरों पर बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाएं जब्त, तीन जिलों की संयुक्त टीम का छापा, 100 से अधिक दवाओं के नमूने लिए गये

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के दुधपुरा बाजार स्थित मुन्ना मेडिकल एवं प्रकाश मेडिकल में मंगलवार को तीन जिलों की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान बड़ी मात्रा में संदिग्ध एवं नशीली दवाएं जब्त की गईं, जबकि करीब 100 प्रकार की दवाओं के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। अधिकारियों ने दोनों दुकानों को फिलहाल बंद रखने का निर्देश दिया है। छापेमारी के बाद ड्रग इंस्पेक्टर विनीता कुमारी ने बताया कि दुकानों को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जब्त की गई संदिग्ध दवाओं एवं नमूनों की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में क्षेत्र में नशीली दवाओं की बिक्री से संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले को लेकर मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और मुजफ्फरपुर, दरभंगा एवं समस्तीपुर जिले के औषधि विभाग की संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों से दवाओं की खरीद-बिक्री से संबंधित कागजात, बिल-विपत्र एवं स्टॉक रजिस्टर की मांग की गई। हालांकि अधिकारी संतोषजनक रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं किए जाने की बात कह रहे हैं। टीम ने दुकानों में रखी विभिन्न दवाओं की गहन जांच की और कई दवाओं के नमूने परीक्षण के लिए जब्त किए। साथ ही संबंधित गोदामों की भी जांच कराने की बात कही गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हसनपुर क्षेत्र में लंबे समय से नशीली दवाओं की अवैध बिक्री की चर्चा होती रही है। आरोप है कि इस अवैध कारोबार की चपेट में नाबालिग बच्चे भी आ रहे हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध दवा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। लोगों ने नशीली एवं नकली दवाओं की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है। छापेमारी दल में औषधि सहायक नियंत्रक शंभूनाथ ठाकुर, ड्रग इंस्पेक्टर विनीता कुमारी, सहायक ड्रग इंस्पेक्टर नीलम कुमारी, ड्रग इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह, मजिस्ट्रेट सन्नी कुमार, पुलिस पदाधिकारी बी.बी.एन. सिंह, मोहन पासवान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

यहां देखें वायरल वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

9 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

10 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

12 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

14 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

17 घंटे ago