Samastipur

बाढ़-सुखाड़ के तैयारियों की प्रभारी सचिव ने की समीक्षा, समय पर इंतजाम पूरे करने का निर्देश

समस्तीपुर : आगामी बाढ़ एवं सुखाड़ की संभावित स्थिति को देखते हुए जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में जिले के प्रभारी सचिव प्रणव कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में प्रभारी सचिव ने बाढ़ एवं सुखाड़ से निपटने के लिए की गई तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ की स्थिति में नावों की उपलब्धता, पशुओं के लिए चारा की व्यवस्था, विभिन्न स्लूज गेटों की वर्तमान स्थिति, जल निकासी की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की जानकारी ली। साथ ही संबंधित विभागों से तैयारियों की प्रगति का आकलन किया।

समीक्षा के दौरान प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आपदा की संभावित परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी संसाधन और व्यवस्थाएं पहले से सुदृढ़ एवं क्रियाशील रहनी चाहिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने का भी निर्देश दिया। बैठक में डीएम रोशन कुशवाहा, डीडीसी ब्रजेश कुमार, एडीएम आपदा राजेश कुमार सिंह, सिविल सर्जन समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने अधिसूचना…

11 मिनट ago

समस्तीपुर के इशांत का चयन बिहार टीम में, ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…

20 मिनट ago

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

4 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

8 घंटे ago