समस्तीपुर : सदर अस्पताल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टर के चेंबर में एक बाहरी युवक डॉक्टर की कुर्सी पर बैठकर रजिस्टर में एंट्री करते और शराब मामले में पकड़े गए एक व्यक्ति का मेडिकल जांच संबंधी पूर्जा तैयार करते हुए दिखाई दे रहा है। साथ ही वह रजिस्टर भी मेंटेन करता नजर आ रहा है। वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी भी मौके पर खड़ी दिखाई दे रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि Samastipur Town Media नहीं करती है।
बताया जाता है कि सोमवार की देर रात करीब 12 बजे इमरजेंसी वार्ड में डॉ. सत्येंद्र की ड्यूटी थी। इसी दौरान वह अपने चेंबर में मौजूद नहीं थे। आरोप है कि उनकी अनुपस्थिति में एक बाहरी युवक डॉक्टर की कुर्सी पर बैठकर मेडिकल जांच से जुड़े दस्तावेज तैयार करने और रजिस्टर में प्रविष्टि करने का कार्य करता रहा। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं सदर अस्पताल के डीएस डॉ. गिरीश कुमार ने ड्यूटी पर तैनात डॉ. सत्येंद्र से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। उनसे पूछा गया है कि आखिर एक बाहरी व्यक्ति डॉक्टर के चेंबर तक कैसे पहुंचा और सरकारी रजिस्टर में प्रविष्टि करने का काम कैसे करता रहा।
सदर अस्पताल में बिचौलियों पर लगाम लगाना अस्पताल प्रशासन के शायद बस में नहीं है। सदर अस्पताल प्रशासन भले ही बिचौलियों को लेकर कड़े निर्देश जारी कर दिया हो, लेकिन इसका फायदा होता नजर नहीं आ रहा। सदर अस्पताल का कायाकल्प हो गया है। ऐसे में सदर अस्पताल एक बड़े निजी अस्पताल से कम नहीं दिखता। अस्पताल की व्यवस्था को देखकर मरीजों की संख्या भी पहले से काफी बढी है। ऐसे में इसका फायदा जमकर बिचौलिए उठा रहे हैं। अस्पताल में दाखिल होने वाले मरीजों के साथ परिजन को अपने झांसे में ले लेते हैं। देर रात तक सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बिचौलियों का जमावड़ा लगा रहता है। वायरल वीडियो में दिख रहा युवक पर भी सदर अस्पताल पहुंचे मरीजों को बहला-फुसलाकर निजी अस्पताल भेजने का आरोप है।
समस्तीपुर : दशहरा एवं विजयादशमी के अवसर पर आयोजित होने वाले रावण दहन समारोह को…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन…
समस्तीपुर : स्थानीय उद्यमों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने, कारोबार के विस्तार और रोजगार सृजन…
समस्तीपुर : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति उपभोक्ताओं को जागरूक करने के…
समस्तीपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद भी मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…