Samastipur

समस्तीपुर : नौकरी के नाम पर ठगी मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

समस्तीपुर/चकमेहसी : समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाने की पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी मामले के नामजद आरोपी पवन ठाकुर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था जिसे चकमेहसी पुलिस ने एसआई रामनाथ राय के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर समस्तीपुर स्टेशन के निकट से दबोचने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार आरोपी विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के हरपुर बोचहा गांव का पवन ठाकुर बताया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पर चकमेहसी थाना क्षेत्र के सिमरी गोपाल के अखिलेश ठाकुर ने पुत्र, पुत्री और पुत्र के साला को बैंक में नौकरी दिलवाने के नाम पर करीब 51 लाख रुपए ठग लेने का आरोप लगाया था। मामले में एक महिला सहित पवन ठाकुर को आरोपी बनाया गया था।

पुलिस ने पूर्व में ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। बताया गया है कि पवन पूर्व में चकमेहसी थाना क्षेत्र के मटियारा चौक के निकट सीएससी केंद्र चलाता था। इसी दौरान नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह में शामिल होकर ठगी का कार्य करने लगा। हालांकि गिरफ़्तार आरोपी ने बताया कि सीएससी केंद्र चलाने के दौरान वह प्राथमिकी दर्ज कराने वाले व्यक्ति के पुत्र के सम्पर्क में आया था। गिरफ्तार आरोपी से सदर एसडीपीओ-2 संजय कुमार ने भी गहनता से पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार उसने पुलिस को ठगी मामले में कई अहम राज बताया है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

6 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

12 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

17 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

19 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

19 घंटे ago