समस्तीपुर : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कल 24 जून को समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत कानू बिशनपुर गांव पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद समस्तीपुर जिले का यह उनका पहला आधिकारिक दौरा होगा। उनके आगमन को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है और प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मुख्यमंत्री जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत चकोटी मठ, इलमासनगर में महाविष्णु के चौबीसों अवतार विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा सह विष्णु महायज्ञ एवं भव्य कलश शोभा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान वे पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों को संबोधित भी कर सकते हैं। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीआईजी मनोज कुमार तिवारी, डीएम रोशन कुशवाहा समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने इलमासनगर में बनाए जा रहे हेलीपैड का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने तथा सुरक्षा के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा सुविधा तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष तैयारी की जा रही है। पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं, ताकि मुख्यमंत्री के आगमन और कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर कानू बिशनपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…