Samastipur

समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर इंजन फेल, तीन घंटे बीच ट्रैक पर फंसी रही सवारी गाड़ी

समस्तीपुर : समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर सोमवार को सहरसा से समस्तीपुर जा रही गाड़ी संख्या 75287 पैसेंजर ट्रेन का इंजन अचानक फेल हो गया. हसनपुर रोड जंक्शन और बरेपुरा हाल्ट के बीच इंजन खराब होने से ट्रेन करीब तीन घंटे तक बीच ट्रैक पर खड़ी रही. इससे ट्रेन में सवार यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

दोपहर 2:24 बजे फेल हुआ इंजन

जानकारी के अनुसार ट्रेन 41/15 किलोमीटर के समीप दोपहर 2:24 बजे अचानक रुक गई. चालक और रेलकर्मियों ने इंजन को दोबारा चालू करने का प्रयास किया, लेकिन लोड मीटर में तकनीकी खराबी आने के कारण इंजन चालू नहीं हो सका. इसके बाद कंट्रोल को सूचना देकर राहत इंजन भेजने का अनुरोध किया गया.

तीन घंटे तक परेशान रहे यात्री

ट्रेन में सवार यात्रियों में रोसड़ा और समस्तीपुर जाने वाले लोगों के साथ लंबी दूरी की ट्रेन पकड़ने वाले यात्री भी शामिल थे. कई यात्री बार-बार गार्ड और चालक से ट्रेन खुलने की जानकारी लेते रहे. बीच ट्रैक पर ट्रेन खड़ी रहने से यात्रियों में बेचैनी और नाराजगी देखी गई.

राहत इंजन पहुंचने के बाद बहाल हुआ परिचालन

हसनपुर रोड जंक्शन के स्टेशन मास्टर चंद्रकांत वर्मा ने बताया कि राहत इंजन पहुंचने के बाद ट्रेन को शाम 5:10 बजे समस्तीपुर के लिए रवाना किया गया. इसके बाद रेल परिचालन सामान्य हो सका. यात्रियों ने कहा कि ट्रेनों को रवाना करने से पहले उनकी तकनीकी जांच पूरी तरह होनी चाहिए, ताकि बीच रास्ते इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. उन्होंने रेलवे से इंजन और अन्य तकनीकी उपकरणों के नियमित रखरखाव की मांग की.

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

54 मिनट ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

1 घंटा ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

2 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

2 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

7 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

14 घंटे ago