Samastipur

युवती के दाह संस्कार की थी तैयारी, इस बीच कथित मृत लड़की ने भेजा वीडियो, कहा- “मैं अनीषा, अभी जिंदा हूं, पापा-मम्मी परेशान मत कीजिए”

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के गढ़सिसई पंचायत स्थित भजनगामा गांव की कथित लापता छात्रा अनीसा कुमारी प्रकरण में उस समय नया मोड़ आ गया, जब सोशल मीडिया पर युवती का एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में युवती स्वयं को जीवित और सुरक्षित बताते हुए लव मैरिज करने का दावा कर रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पूरे मामले ने नया रूप ले लिया है और पुलिस अब सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा अनीसा 21 जून को घर से दवा लेने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसके बाद स्वजनों ने जमीनी विवाद में उसके अपहरण की आशंका जताते हुए विद्यापतिनगर थाना में 23 जून को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी बीच गत दिनों बेगूसराय जिले के गढ़पुरा थाना क्षेत्र स्थित तालाब किनारे बोरे में बंद एक युवती का शव मिलने पर रविवार देर रात्रि परिजनों ने उसकी शिनाख्त अनीसा के रूप में की थी।

इस घटना की सूचना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी और मामला काफी गरमा गया। परिजन उक्त शव को सोमवार की सुबह दाह-संस्कार के लिये घर लाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दरम्यान सोशल मीडिया पर वायरल कई वीडियो ने पूरे घटनाक्रम को उलझा दिया है। वीडियो में युवती न सिर्फ खुद को जीवित बता रही है, बल्कि अपनी इच्छा से लव-मैरिज करने की बात भी कह रही है। इसके साथ ही उसने अपनी तस्वीर और एक अन्य वीडियो भी साझा किया है, जिसमें वह सुरक्षित होने का दावा कर रही है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

इस संबंध में थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि पुलिस को वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि युवती की बरामदगी पुलिस की प्राथमिकता है। बरामद होने के बाद न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराया जाएगा, जिससे पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की प्रामाणिकता, युवती की वास्तविक स्थिति और पूर्व में मिले शव की पहचान से जुड़े सभी तथ्यों की गहन जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

7 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

7 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

7 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

9 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

20 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

21 घंटे ago