Samastipur

सिरफिरे पति ने कर दी अपनी पत्नी की रॉड से पीट-पीटकर ह’त्या; जिसे बचाने के लिए लौटी थी ससुराल, उसी पति ने ले ली जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी पंचायत में एक युवक ने अपनी पत्नी की लोहे की रॉड से सिर पर वार कर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी पति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटना रविवार देर रात की है। मृतका की पहचान सोनी देवी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति विक्की कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है कि रविवार देर रात जब आसपास के लोग सो रहे थे, तभी विक्की कुमार ने अपनी पत्नी के सिर पर लोहे की रॉड से कई वार किए। गंभीर चोट लगने से सोनी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद जब मृतका का शव हरपुर भिंडी गांव लाया गया तो ससुराल पक्ष का कोई सदस्य मौजूद नहीं था।

बताया गया कि घटना के बाद घर के अन्य लोग फरार हो गए थे। ऐसे में ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार की व्यवस्था कराई। पूर्व मुखिया सुरेंद्र राय अटल ने बताया कि विक्की कुमार की मानसिक स्थिति लंबे समय से ठीक नहीं बताई जाती थी। घर में अक्सर विवाद होता रहता था। आरोपी के परिवार में उसकी वृद्ध मां और अविवाहित बहन रहती हैं, जबकि पिता बाहर रहकर मजदूरी करते हैं।

10 दिन पहले ही अपनी इच्छा से लौटी थी ससुराल :

मृतका के पिता लाल बाबू साह, सरायरंजन के बरबट्टा निवासी है। उन्होंने बताया कि तीन वर्ष पहले उन्होंने अपनी बेटी की शादी हरपुर भिंडी वार्ड-11 निवासी विक्की कुमार से की थी। शादी के कुछ समय बाद विक्की की मानसिक स्थिति बिगड़ने लगी। वह झालमुड़ी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उन्होंने बताया कि बेटी ने कभी पति की शिकायत नहीं की। परिवार ने उसकी दूसरी शादी कराने की योजना भी बनाई थी, जो मलमास के बाद होनी थी। लेकिन सोनी देवी ने दूसरी शादी से इनकार करते हुए कहा था कि वह अपने पति के साथ ही रहेगी और अपने व्यवहार से उसे सुधारने का प्रयास करेगी। इसी विश्वास के साथ वह करीब 10 दिन पहले अपनी इच्छा से मायके से ससुराल लौट आई थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उसकी अंतिम यात्रा साबित होगी।

शैलेश स्थान मंदिर परिसर में हुई हत्या :

ग्रामीणों के अनुसार, मृतका के घर के सामने स्थित शैलेश स्थान मंदिर परिसर में ले जाकर उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। सिर से अत्यधिक खून बहने के कारण मंदिर परिसर भी रक्तरंजित हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हत्या के पीछे घरेलू विवाद और आरोपी की कथित मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

54 मिनट ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

1 घंटा ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

2 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

2 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

7 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

14 घंटे ago