Samastipur

समस्तीपुर : झूले से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौ’त, परिजनों में मचा कोहराम

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम की जान चली गई। घर के आंगन में झूला झूलने के दौरान गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बासुदेवपुर गांव के वार्ड संख्या-3 निवासी रणधीर मंडल के 10 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि सोमवार को आदित्य अपने घर के आंगन में लगे रस्सी के झूले पर झूल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह झूले से छिटककर सीधे पक्के फर्श पर जा गिरा। गिरने से उसके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश हो गया।

घटना के समय आदित्य की मां और परिवार के अन्य सदस्य घरेलू कार्यों में व्यस्त थे। बच्चे के गिरने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े और उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पंचायत के उपमुखिया श्याम सुंदर महतो ने बताया कि आदित्य घर में झूला झूल रहा था, तभी हादसा हो गया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। आसपास के लोगों की भीड़ घर पर जुट गई और पूरे इलाके में मातम पसर गया।

परिजनों ने बताया कि मृतक के पिता रणधीर मंडल रोजी-रोटी के सिलसिले में दूसरे प्रदेश में काम करते हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही वह घर के लिए रवाना हो गए हैं। इधर, घटना की सूचना मिलने पर कल्याणपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष रणवीर कुमार रावत ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस आवश्यक जांच-पड़ताल कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मासूम आदित्य की असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

2 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

2 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

13 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

14 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

14 घंटे ago