Samastipur

पटना से डॉक्टर के अपहरण और 70 लाख फिरौती मामले में समस्तीपुर से एक और आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : डॉक्टर के अपहरण और 70 लाख फिरौती मामले में पटना पुलिस को एक और सफलता मिली है. पुलिस ने समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई स्थानीय पुलिस के सहयोग से की गई. गिरफ्तार आरोपी की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मधेपुर निवासी लाल बाबू सिंह के पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई है. पुलिस उसे आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की तैयारी कर रही है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामला पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र का है. फरवरी 2026 में डॉ. शर्वेश तिवारी की पत्नी वंदना तिवारी ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोप लगाया था कि आर्यभट्ट इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल के संचालक डॉ. शर्वेश तिवारी का संस्थान से लौटने के दौरान अपहरण कर लिया गया था. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि अपहृत के मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप वीडियो कॉल कर 70 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी.

24 घंटे के भीतर डॉक्टर को किया गया था बरामद

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डॉ. शर्वेश तिवारी को 24 घंटे के भीतर समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव से सकुशल बरामद कर लिया था. पुलिस ने जांच के दौरान इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. पुलिस के अनुसार, हाल ही में मिली गुप्त सूचना के आधार पर दलसिंहसराय में छापेमारी की गई. इस दौरान पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया. मामले में उसकी कथित भूमिका को लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

9 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 दिन ago