Samastipur

महंगाई, बेरोजगारी व बढ़ते अपराध के खिलाफ समस्तीपुर में राजद का धरना, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यव्यापी आह्वान पर बुधवार को समस्तीपुर के सरकारी बस स्टैंड परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बदहाल शिक्षा व्यवस्था तथा बढ़ते अपराध के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक प्रदर्शन भी किया। धरना कार्यक्रम में पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, मोरवा विधायक रणविजय साहू, उजियारपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम तथा पूर्व एमएलसी रोमा भारती सहित कई नेता मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने राज्य सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में नई सरकार के गठन के छह माह बीत चुके हैं, लेकिन कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में हत्या, लूट, डकैती, अपहरण, पेपर लीक और भ्रष्टाचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता में भय और असंतोष का माहौल है।

पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की सुरक्षा में कटौती कर भाजपा जनता का ध्यान मूल समस्याओं से भटकाना चाहती है। उन्होंने कहा कि राजद कार्यकर्ता इसका लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देंगे और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे।

मोरवा विधायक रणविजय साहू ने कहा कि बिहार में अपराध चरम पर पहुंच चुका है और केवल घोषणाएं करने से स्थिति नहीं सुधरेगी। वहीं पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने कहा कि अपराधियों को बिहार से बाहर करने की बात करने वाली सरकार पहले अपनी कार्यशैली पर नजर डाले। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने जनता के विश्वास के साथ धोखा किया है और शासन के हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।

नेताओं ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है, शिक्षा व्यवस्था बदहाल हो चुकी है और लगातार हो रहे पेपर लीक से युवाओं का भविष्य संकट में पड़ गया है। उन्होंने सरकार से महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था जैसे जनसरोकार के मुद्दों पर गंभीरता से काम करने की मांग की। धरना कार्यक्रम में पार्टी के पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

1 घंटा ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

1 घंटा ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

2 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

3 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

10 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

17 घंटे ago