Samastipur

समस्तीपुर : सिपाही भर्ती परीक्षा में सामान्य से मध्यम स्तर के प्रश्नों से राहत, स्टेटमेंट वाले सवालों में उलझे परीक्षार्थी

समस्तीपुर : कड़ी प्रशासनिक निगरानी व सुरक्षा व्यवस्था के बीच मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा जिले के कुल 15 केन्द्रों पर हुई। इस दौरान परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य से मध्यम था। हालांकि, स्टेटमेंट आधारित प्रश्नों को हल करने में परेशानी हुई। गोल्फ फिल्ड हाई स्कूल केंद्र समस्तीपुर पर परीक्षा देकर बाहर निकली श्रुति, प्रियंका आदी ने बताया कि सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाओं, तार्किक क्षमता तथा बुनियादी विषयों से प्रश्न पूछे गए। परीक्षा अपेक्षाकृत संतुलित रही और कटऑफ प्रतिस्पर्धा के आधार पर तय होने की संभावना है। अन्य परीक्षाथियों ने बताया कि सामान्य ज्ञान व सम सामयिक के अलावा गणित से कुछ सवाल घुमा कर पूछे गए थे।

यह भी पढ़ें : सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले सॉल्वर गैंग पर समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ चार गिरफ्तार

उनका कहना था कि गणित से संख्या प्रणाली, लाभ हानि, प्रतिशत, अनुपात, समानुपात, समय व दूरी पर आधारित सवाल थे। जबकि विज्ञान से 10 वीं स्तर के बुनियादी सवाल पूछे गए थे। सामान्य ज्ञान व करेंट अफेयर्स से राष्ट्रीय व बिहार से जुड़ी हालिया घटनाओं के अलावा सामान्य जागरूकता पर आधारित सवाल आए थे। पहली पाली में 10 बजे से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली में 3 बजे से 5 बजे तक परीक्षा हुई।

परीक्षा केन्द्रों पर इंट्री के दौरान एक एक परीक्षार्थी की सघन तलाशी व जांच पड़ताल के अलावा बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें परीक्षा कमरे तक जाने दिया गया। कुछ केन्द्रों पर महिला परीक्षार्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। रविवार सुबह से ही परीक्षाथियों की केन्द्रों पर बनी रही। परीक्षा शुरू होने से काफी पहले ही ये परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंच गए थे। प्रवेश द्वार पर ई-एडमिट कार्ड और पहचान पत्र लेकर वे पहुंचे। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बाहर ही रखवा दिया गया।

कुछ केन्द्रों पर जूता मोजा अलाऊ था तो कुछ केन्द्रों पर चप्पल पहन कर जाने दिया गया। जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों तथा पुलिस बल की काफी संख्या में तैनाती थी। दोनों पालियों की परीक्षा के दौरान कहीं से गड़बड़ी या कदाचार में परीक्षार्थियों के परीक्षा से निष्कासन की सूचना नहीं मिली। वैसे, प्रशासन ने दोनों पालियों की परीक्षा को शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त बताया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

11 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

13 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

17 घंटे ago