समस्तीपुर : विशेष शाखा बिहार में सिपाही (सामान्य बंद संवर्ग) के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। परीक्षा के दौरान कहीं से भी कदाचार, अव्यवस्था या किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, जिससे जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली। परीक्षा में कुल 5083 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 3402 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 1681 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में भाग लेने के लिए समस्तीपुर के अलावा पटना, गया, बेगूसराय, नवादा और मुंगेर समेत विभिन्न जिलों से अभ्यर्थी पहुंचे थे।
परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। अभ्यर्थियों को प्रवेश से पूर्व बायोमेट्रिक सत्यापन और पहचान जांच की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। नकल रोकने के लिए सभी केंद्रों पर जैमर लगाए गए थे तथा मोबाइल फोन सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को परीक्षा केंद्र में ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध था। प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थियों को सुबह आठ बजे से परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।
वहीं केंद्र में प्रवेश के बाद परीक्षा समाप्त होने तक बाहर निकलने पर भी रोक रही। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक चली। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। प्रशासनिक अधिकारी लगातार केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।
परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल रहा और व्यवस्था काफी बेहतर थी। कई अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को संतुलित बताते हुए परीक्षा को सामान्य स्तर का बताया। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारी की गई थी, जिसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिला। अधिकारियों ने परीक्षा कार्य में लगे सभी कर्मियों और सुरक्षा बलों के सहयोग की सराहना की।
कुल परीक्षा केंद्र : 12
पंजीकृत अभ्यर्थी : 5083
उपस्थित अभ्यर्थी : 3402
अनुपस्थित अभ्यर्थी : 1681
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…
समस्तीपुर : शिक्षा, रोजगार, महंगाई और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के मुद्दों को लेकर…
भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…
बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…