Bihar

सम्राट सरकार गूगल और माइक्रोसॉफ्ट से करेगी MOU साइन, एआई हब बनेगा बिहार; रोजगार का भी मौका

बिहार एआई का हब बनेगा। इसके लिए गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, सर्वम और को-रोवर जैसी बड़ी कंपनियां बिहार की मदद करेंगी। दरअसल जल्द ही इन कंपनियों के साथ बिहार सरकार का अहम एमओयू होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई थी। कैबिनेट की बैठक के बाद सूचना प्रावैधिकी मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि बिहार सरकार ने राज्य को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने एआई आधारित पारिस्थितिकी तंत्र के विकास के लिए चार प्रमुख तकनीकी संस्थाओं के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने का निर्णय लिया है। इनमें गूगल क्लाउड इंडिया, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया, सर्वम तथा कोरोवर शामिल हैं।

मंत्री ने कहा कि समझौतों के तहत सरकारी अधिकारियों और तकनीकी कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक और मेडिकल कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए एआई से जुड़े पाठ्यक्रम विकसित किए जाएंगे तथा प्रशिक्षकों को भी तैयार किया जाएगा। राज्य के शोधकर्ताओं को भारतीय भाषाओं और स्थानीय बोलियों में अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

इन समझौतों से स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने, निवेश आकर्षित करने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने और नवाचार को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर रहेगा। इसके अलावा सुरक्षित डिजिटल ढांचे, डेटा सुरक्षा, क्लाउड नीति निर्माण और नागरिक सेवाओं के लिए एकीकृत डेटा मंच विकसित करने में सहयोग मिलेगा।

बिहार में टाउनशिप को लेकर अहम फैसला

राज्य सरकार ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास के लिए एक लाख करोड़ का ऋण लेगी। राज्य मंत्रिपरिषद ने राज्य के शहरी और पर्यटन विकास को नई गति देने वाले दो महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी है। एक ओर ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास के लिए हडको से ₹एक लाख करोड़ के दीर्घकालिक ऋण की व्यवस्था का रास्ता साफ किया गया है। वहीं दूसरी ओर पर्यटन अवसंरचना के विकास हेतु ₹5 हजार करोड़ के वित्तपोषण के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड को अधिकृत किया गया है। कैबिनेट ने राज्य में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास हेतु हडको के साथ मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर करने की स्वीकृति दी है।

दीर्घकालिक ऋण प्राप्त कर टाउनशिप क्षेत्रों में सुनियोजित अवसंरचना और आधुनिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे निजी निवेश आकर्षित होंगे। साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा आसपास के क्षेत्रों का समग्र आर्थिक विकास सुनिश्चित होगा। वहीं, बिहार पर्यटन नीति-2023 के तहत पर्यटकीय आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड को हडको एवं अन्य वित्तीय संस्थानों से राज्य सरकार की गारंटी पर ₹5 हजार करोड़ तक का वित्तपोषण प्राप्त करने की मंजूरी दी गई है। वहीं रोहतास जिले के डेहरी में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के रूप विकसित किया जाएगा। यह राज्य की 12 वीं सैटेलाइट टाउनशिप होगी।

रोहतास जिले के डेहरी में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के रूप विकसित किया जाएगा। यह राज्य की 12 वीं सैटेलाइट टाउनशिप होगी। इस निर्णय के बाद डेहरी में टाउनशिप का विकास भूमि क्रय, भूमि अधिग्रहण एवं टाउनशिप प्लानिंग स्कीम के प्रावधानों के अनुरूप किया जाएगा। उधर, सीतामढ़ी, छपरा, मुजफ्फरपुर व भागलपुर आयोजना क्षेत्र के विस्तार को मंजूरी दी गयी। यहां नये टाउनशिप के विकास तेजी से संभव होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

4 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

8 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

18 घंटे ago