समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर दो दोस्तों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला फायरिंग, मारपीट और वाहन में आगजनी तक पहुंच गया। घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के जितवारपुर कुम्हिरा पंचायत की बतायी जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला पैसों के लेनदेन से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। दोनों पक्षों के युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वाहन में आग कैसे लगी और फायरिंग किसने की, इसकी जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक मुक्तापुर निवासी कुंदन कुमार और जितवारपुर कुम्हिरा निवासी संदीप कुमार चौधरी के बीच काफी दिनों से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि संदीप ने रुपये लौटाने के बहाने कुंदन को बुलाया और उसे लीची बगान में ले गया। वहां दोनों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया।
कुंदन का आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई तथा पिस्तौल दिखाकर धमकाया गया। उसने बताया कि उसे एक चारपहिया वाहन के अंदर बंद कर दिया गया था और जान से मारने की कोशिश की गई। किसी तरह उसने वाहन का शीशा तोड़कर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इसी दौरान चारपहिया वाहन में आग लग गई और देखते ही देखते वह पूरी तरह जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने भाग रहे दोनों युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सरायरंजन थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…
समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…
समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…
समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…