Samastipur

समस्तीपुर में दो पक्षों के बीच झड़प सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, अपर थानाध्यक्ष का गला दबाकर सर्विस रिवॉल्वर छीनने की कोशिश

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के रेवारी गांव में एक भू-विवाद को सुलझाने गई अंगारघाट पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान अपर थानाध्यक्ष धीरेन्द सिंह को हमलावरों ने जान मारने की नीयत से गला दबाकर उनके कमर का सर्विस रिवॉल्बर भी छिनने का असफल कोशिश किया। हालांकि इस बीच पुलिस ने सर्तकता अपनाते हुए तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया।

अपर थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने 5 ज्ञात व 10 अज्ञात पर केस भी दर्ज करवाया है। इसके साथ ही घटना में चोटिल हुए दारोग़ा धीरेंद्र सिंह का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। घटना में गिरफ्तार आरोपियों में रेवारी वार्ड 9 निवासी सुखलाल साह का पुत्र सूरज कुमार उर्फ सूरज सोनी एवं उसका भाई आलोक कुमार उर्फ आलोक सोनी के अलावा नरेश साह की पत्नी राज कुमारी देवी शामिल है।

घटना की पुष्टि करते हुए दलसिंहसराय पुलिस सर्किल के इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद ने बताया की बुधवार की रात लगभग 10 बजे देर शाम को अंगारघाट थाना में कार्यरत डायल 112 पुलिस टीम को कॉल आया कि घटना स्थल पर सुरेश साह का पुत्र शिवम कुमार व सूरज सोनी के बीच मे झंझट हो रहा है। इसकी सूचना पर जब

मौके पर अंगारघाट थाना के अपर थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची तो वहां एक पक्ष गिरफ्तार आरोपियों ने अपने समर्थकों के साथ दारोगा धीरेन्द सिंह पर हमला कर जान मारने की नीयत से उनका गला दवा कर सर्विस रिवॉल्बर भी छीनने की कोशिश करने लगा। उन्होंने बताया इस बीच पुलिस दल सूझ बूझ का परिचय देते हुए अपना सर्विस रिवॉल्बर को लूटने से बचाकर तीन हमलाबरो को गिरफ्तार भी कर लिया है। उन्होंने बताया की मामले में अन्य आरोपियो को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

6 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

7 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

9 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

20 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

21 घंटे ago