Samastipur

समस्तीपुर के गंगा घाट पर 7 महीने के दूधमुंहे पुत्र ने दी प्रशिक्षु पुलिस जवान को मुखाग्नि

समस्तीपुर/पटोरी : रोहतास के डेहरी ऑन सोन में प्रशिक्षण ले रहे पटोरी के चांदपुर धमौन ग्राम निवासी पवित्र दास के पुत्र श्रीराम कुमार (22 वर्ष) का गुरुवार की सुबह बुलगानीन गंगा घाट पर पुलिस सम्मान के साथ अंत्येष्टि कर दी गई। श्रीराम कुमार का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। इससे पूर्व पार्थिव शरीर को रोहतास के डेहरी ऑन सोन स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र एवं पुलिस केंद्र, पटना में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तथा जवानों ने सशस्त्र सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।

पटोरी के बुलगनीन गंगा घाट पर डीएसपी वीरेंद्र कुमार मेधावी, थानाध्यक्ष अनिल कुमार की मौजूदगी में बिहार पुलिस के सशस्त्र जवानों ने श्रीराम कुमार के पार्थिव शरीर को सशस्त्र सलामी देकर उन्हें अंतिम विदाई दी। उनकी अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में क्षेत्र के लोग, बुद्धिजीवी व ग्रामीण शामिल हुए। मोहिउद्दीन नगर के विधायक राजेश कुमार सिंह एवं जनसुराजी नेता राज कपूर सिंह ने चांदपुर धमौन जाकर पार्थिव शरीर पर पुष्पार्पण किया।

अंत्येष्टि के दौरान वहां मौजूद लोगों की आंखें उस वक्त नम हो गई जब श्रीराम कुमार के सात माह के दूधमुंहे पुत्र युवान ने अपने दिवंगत पिता को मुखाग्नि दी। बुधवार की देर रात जब प्रशिक्षु जवान का पार्थिव शरीर उसके घर लाया गया तो वहां कोहराम मच गया। श्रीराम की शादी 16 नवम्बर 2024 को रेणु कुमारी से हुई थी। घर में माता गिरिजा देवी, पिता पवित्र दास, बड़ा भाई जयराम कुमार एवं उसका परिवार रह रहा है। श्रीराम के पिता गांव में ही राज मिस्त्री का काम करते हैं जबकि बड़ा भाई दिल्ली की फैक्ट्री में काम करता है। इस घटना के बाद उसके माता-पिता एवं पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। बड़ा भाई भी लगातार रो रहा था।

यहां क्लिक कर यह भी पढ़ें : समस्तीपुर के जवान की पुलिस ट्रेनिंग के दौरान बिगड़ी तबीयत, ईलाज के दौरान मौ’त

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

1 घंटा ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

2 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

3 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

7 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

14 घंटे ago