समस्तीपुर : जिले की किड्स एंड मॉम्स डांस एकेडमी के प्रतिभाशाली बच्चों ने नेपाल में आयोजित इंडो नेपाल स्पोर्ट्स फेस्टिवल-2026 इंटरनेशनल डांस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर भारत, बिहार और समस्तीपुर का नाम रोशन किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में एकेडमी के बच्चों ने विभिन्न वर्गों में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
प्रतियोगिता में साक्षी ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अनिका आनंद और सलोनी ने रजत पदक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा नव्या ने 40 प्रतिभागियों के बीच तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि रोहनिका राज और संस्कृति झा ने अपने-अपने वर्ग में 20 प्रतिभागियों के बीच तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता।
बच्चों की इस उपलब्धि से समस्तीपुर में खुशी का माहौल है। एकेडमी के निदेशक राजा पोद्दार, प्रबंध निदेशक शिक्षा देबरे तथा संस्थापक रंजन गांधी ने सभी विजेता बच्चों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की मेहनत, लगन और समर्पण ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर समस्तीपुर की पहचान मजबूत की है। उन्होंने कहा कि छोटे शहरों की प्रतिभाएं अब वैश्विक मंचों पर अपनी चमक बिखेर रही हैं। एकेडमी परिवार ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
समस्तीपुर : नगर थाने में डायल-112 पर तैनात जिला पुलिस बल के जमादार भोला सिंह…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…
समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…