समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

KSR काॅलेज सरायरंजन बचाने को ABVP करेगी चरणबद्ध आंदोलन, समस्तीपुर के DM को सौंपा गया ज्ञापन

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा से मुलाकात कर प्रस्तावित पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के एलाइनमेंट में कथित बदलाव से उत्पन्न समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। परिषद ने मांग की कि एक्सप्रेस-वे का निर्माण मूल प्रकाशित एलाइनमेंट एवं गजट के अनुरूप ही कराया जाए, ताकि सरायरंजन स्थित केदार संत रामाश्रय (केएसआर) काॅलेज का अस्तित्व सुरक्षित रह सके।

डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में परिषद नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे के तहत समस्तीपुर जिले में सरायरंजन से करिहरा तक 48 से 53 किलोमीटर के बीच के हिस्से में मूल एलाइनमेंट से हटकर रूट को परिवर्तित किए जाने की जानकारी मिल रही है। इस बदलाव के कारण लगभग 50 वर्ष पुराने केदार संत रामाश्रय महाविद्यालय के भवन एवं परिसर का बड़ा हिस्सा अधिग्रहण की जद में आ गया है।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

एबीवीपी के उत्तर बिहार प्रांत सहमंत्री अनुपम कुमार झा ने कहा कि यह महाविद्यालय क्षेत्र के हजारों छात्र-छात्राओं के उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र है। प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थी यहां से स्नातक की पढ़ाई पूरी करते हैं। साथ ही, जिले के मध्य में स्थित होने के कारण विश्वविद्यालय स्तर की कई परीक्षाओं का केंद्र भी यह महाविद्यालय बनता रहा है, जिससे हजारों विद्यार्थियों को सुविधा मिलती है।

उन्होंने कहा कि यदि वर्तमान प्रस्तावित परिवर्तित रूट पर निर्माण कार्य किया गया तो महाविद्यालय के अस्तित्व पर गंभीर संकट उत्पन्न हो जाएगा। इससे छात्रों में निराशा एवं आक्रोश का माहौल है। विद्यार्थी परिषद ने जिला प्रशासन से महाविद्यालय के हितों की रक्षा करते हुए मूल एलाइनमेंट के अनुसार ही एक्सप्रेसवे निर्माण सुनिश्चित करने की मांग की है।

IMG 20250821 WA0010

परिषद ने चेतावनी दी कि यदि महाविद्यालय को बचाने की दिशा में उचित कदम नहीं उठाए गए तो छात्र हित में चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला संयोजक केशव माधव ने किया। इसमें प्रांत सहमंत्री अनुपम कुमार झा, जिला सह संयोजक शुभम कुमार, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य निक्कू आर्या, नगर सह मंत्री प्रिंस कुमार, अमृत झा, मनीष कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

FB ADD scaled

IMG 20240904 WA0139

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150