समस्तीपुर : खेल के मैदान में अपनी मेहनत, संघर्ष और प्रतिभा का परचम लहराने वाले समस्तीपुर के एथलीट जब सम्मान मंच पर पहुंचे तो पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट और गर्व के भाव से गूंज उठा। 92वीं बिहार राज्य जूनियर एवं सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाने वाले सभी 28 पदक विजेता खिलाड़ियों का समस्तीपुर एथलेटिक्स संघ की ओर से भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया गया।
पटना स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में समस्तीपुर के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण, 9 रजत एवं 11 कांस्य सहित कुल 28 पदकों पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही अंडर-16 बालक वर्ग में ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि अंडर-16 बालिका, अंडर-18 बालिका एवं सीनियर महिला वर्ग में उपविजेता बनकर जिले की खेल प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।
सम्मान समारोह में संघ के अध्यक्ष रज़ीउल इस्लाम, सचिव रुस्तम अली, कोषाध्यक्ष अब्बास हुसैन, आयोजन सचिव एस.एन. ठाकुर, संरक्षक डॉ. एन.के. आनंद, संगठन सचिव सुभीत कुमार सिंह, संयुक्त सचिव शाहिद आलम सहित सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को एक-एक कर मोमेंटो, आकर्षक जर्सी एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान के इन गौरवपूर्ण क्षणों में खिलाड़ियों के चेहरे की मुस्कान और उपस्थित खेल प्रेमियों की तालियों ने समारोह को यादगार बना दिया। अंडर-16 वर्ग में रोहित कुमार ने 80 मीटर बाधा दौड़ और लंबी कूद में दो स्वर्ण पदक जीतकर जिले की शान बढ़ाई।
खुशी रानी, वैष्णवी कुमारी, मानसी सिंह और रविशंकर कुमार समेत अन्य खिलाड़ियों ने भी स्वर्णिम प्रदर्शन कर समस्तीपुर को गौरवान्वित किया। विभिन्न वर्गों की रिले टीमों और अन्य खिलाड़ियों ने रजत व कांस्य पदक जीतकर जिले की सफलता की इस कहानी को और शानदार बनाया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि समस्तीपुर में खेल संस्कृति को नई दिशा देने वाली है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिले के ये प्रतिभाशाली खिलाड़ी आने वाले राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी अपनी मेहनत और लगन से सफलता का नया इतिहास रचेंगे। समारोह में संघ के सदस्य, खिलाड़ी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…