Samastipur

समस्तीपुर में IIT और Medical की तैयारी कराने वाली संस्था एडुकेटर्स के 8वें स्थापना दिवस पर निःशुल्क नामांकन की घोषणा

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्था एडुकेटर्स ने अपना आठवां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर संस्थान के निदेशक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि 17 जून 2019 को हमने इस संस्थान की शुरुआत की थी। समस्तीपुर के अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है कि हम अपने स्थापना वर्ष से अब तक एडुकेटर्स के मार्गदर्शन में आईआईटी में 13, एनआईटी में 34 और मेडिकल कॉलेज 21 बच्चे सेलेक्ट हुए हैं।

इस मौके पर संस्थान के फाउंडर डायरेक्टर प्रवीण झा ने बताया कि स्थापना दिवस से 25 जून तक यदि कोई विद्यार्थी नामांकन लेते हैं तो उनका नामांकन शुल्क माफ रहेगा। इस मौके पर स्टूडेंट्स का कैरियर काउंसलिंग भी एडुकेटर्स के छात्रों रौनक, रितेश, पुष्पम जो इस बार जेईई 2026 के माध्यम से क्रमशः आईआईटी, एनआईटी पटना में चयनित हुए हैं उनके द्वारा किया गया। संस्थान के सीईओ डॉ. प्रदीप प्रांजल ने बताया कि 23 जून से टारगेट, जेईई /नीट , बारहवीं बोर्ड और प्रीफाउंडेशन (छठी से दसवीं तक) नया बैच प्रारंभ होना है जिसमें स्कॉलरशिप टेस्ट के माध्यम से 100% तक स्कॉलरशिप प्राप्त कर नामांकन करवा सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

21 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago