समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगराहा-खेसराहा मुख्य पथ पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में गढ़सिसई गांव निवासी अमीन वीरेंद्र सिंह (60 वर्ष) की मौत हो गई। सड़क पर सुखाए जा रहे मक्का के दानों पर बाइक फिसल जाने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के गढ़सिसई गांव निवासी अमीन वीरेंद्र सिंह खेसराहा से अमानत का कार्य संपन्न कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बंगराहा गांव के समीप मुख्य सड़क पर बड़ी मात्रा में मक्का सुखाया जा रहा था।
सड़क पर फैले मक्का के दानों के कारण उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक के घर पर लोगों का तांता लगा रहा और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा।
स्थानीय लोगों ने मुख्य सड़कों पर मक्का एवं अन्य फसलों को सुखाने की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी लापरवाही आएं दिन दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रही है। लोगों ने प्रशासन से सार्वजनिक सड़कों पर फसल सुखाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराने की मांग की है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सार्वजनिक मार्गों के अतिक्रमण जैसे गंभीर मुद्दों को उजागर कर गया है।
समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…
समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…