Samastipur

फ्लिपकार्ट के महंगे सामान डिलीवरी के समय बदलकर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, समस्तीपुर के पांच आरोपी किए गए गिरफ्तार

रोहतास के नगर थाने की पुलिस ने फ्लिपकार्ट के सामान की अदला-बदली कर ठगी करने वाले समस्तीपुर के एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपितों को रविवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कार, कैमरा, लैपटॉप, मोबाइल समेत बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रानिक सामान बरामद किया है। एएसपी अतुलेश झा ने डेहरी नगर थाना में प्रेस वार्ता कर बताया कि 13 जून की शाम करीब 8:30 बजे डेहरी व सासाराम की फ्लिपकार्ट टीम तीन संदिग्ध व्यक्तियों को कुछ पार्सलयुक्त सामान के साथ डेहरी नगर थाना लेकर पहुंची।

इनमें दो व्यक्ति फ्लिपकार्ट के डिलीवरी ब्वाय के रूप में कार्यरत थे, जबकि तीसरा व्यक्ति प्राप्त सामान की डुप्लीकेट वस्तुएं तैयार करने का काम करता था। पुलिस द्वारा पूछताछ में तीनों ने खुलासा किया कि गिरोह का संचालन समस्तीपुर जिले के रहने वाले सत्यकाम उर्फ किशु व अमर राजा द्वारा किया जा रहा था। दोनों ने उन्हें 40 हजार रुपये प्रतिमाह का लालच देकर इस अवैध धंधे में शामिल किया था। आरोपितों ने बताया कि महंगे इलेक्ट्रानिक सामानों की डिलीवरी के दौरान असली सामान निकालकर उसकी जगह नकली अथवा कम मूल्य की वस्तुएं रख दी जाती थीं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। तकनीकी शाखा व स्थानीय पुलिस की मदद से वाहन संख्या बीआर09एएस-7551 की पहचान की गई। प्राप्त सूचना के आधार पर गया जिले के आमस थाना क्षेत्र में उक्त वाहन को रोककर उसमें सवार अमर राजा व सत्यकाम चौधरी को हिरासत में लिया गया तथा डेहरी थाना लाया गया।

कैमरा-लैपटॉप सहित कई सामान जब्त :

वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस ने एक सोनी कैमरा, दो लैपटाप, कई मोबाइल फोन, तीन एप्पल कंपनी के हेडफोन, 15 बाडी कैमरा, छह स्मार्ट वाच, तीन गो-प्रो कैमरा, पांच ईयरबड्स, 14 मोबाइल चार्जर एवं डेटा केबल, प्लास्टिक सीलिंग मशीन सहित अन्य सामान बरामद किए। साथ ही दो हार्ड एयर गन भी जब्त की गईं। गिरफ्तार आरोपितों में सत्यकाम उर्फ किशु, अमर राजा, चंदन कुमार, प्रदीप कुमार प्रिंस तथा हर्षल कुमार शामिल हैं। सभी समस्तीपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।

एएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह एक संगठित ठगी गिरोह का मामला प्रतीत हो रहा है, जो आनलाइन शापिंग प्लेटफार्म के माध्यम से भेजे जाने वाले महंगे सामानों की अदला-बदली कर उपभोक्ताओं व कंपनी को नुकसान पहुंचाता था। मामले में आगे की जांच जारी है तथा गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मौके पर अपर थानाध्यक्ष संजय विकास त्रिपाठी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

6 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

6 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

6 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

7 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

14 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

21 घंटे ago