Samastipur

फर्जी आधार कार्ड बनाने के आरोप में आधार केंद्र संचालक गिरफ्तार, कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और आधार कार्ड बरामद

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ताजपुर थाना क्षेत्र के कोल्ड स्टोरेज चौक स्थित एक आधार सुविधा केंद्र पर छापेमारी कर फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाने एवं अपडेट करने के मामले का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान केंद्र संचालक को गिरफ्तार कर कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, साइबर थाना पुलिस को 13 जून को गुप्त सूचना मिली थी कि कोल्ड स्टोरेज चौक के समीप संचालित एक आधार केंद्र में अवैध रूप से आधार कार्ड बनाने और उसमें संशोधन करने का कार्य किया जा रहा है।

सूचना के सत्यापन के लिए एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर तथा साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने केंद्र में मौजूद एक युवक को लैपटॉप पर कार्य करते पाया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र निवासी मो. सोयेब के पुत्र मो. अफजल उर्फ राजा के रूप में बताई। आधार कार्ड निर्माण एवं अपडेट से संबंधित दस्तावेजों की मांग किए जाने पर वह कोई वैध कागजात या संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच के क्रम में पुलिस ने उसके मोबाइल फोन की जांच की, जिसमें एक संदिग्ध वेबसाइट का लिंक मिला। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसी वेबसाइट के माध्यम से आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने का कार्य किया जाता था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

मौके से पुलिस ने एक कॉजेंट स्कैनर, एक आयरिश स्कैनर, दो लैपटॉप, एक ऑप्टिकल फिंगर स्कैनर, दो मोबाइल फोन तथा 12 आधार कार्ड बरामद किए हैं। जब्त उपकरणों को जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। साइबर थाना में आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस अवैध गतिविधि में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और कितने लोगों के दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की गई है।

यहां देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

8 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

9 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

22 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

22 घंटे ago