Samastipur

औद्योगिक क्षेत्र स्थित मुर्गी दाना फैक्ट्री में करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग की माै’त, समस्तीपुर-मुसरीघरारी सड़क जाम

समस्तीपुर/सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में मुर्गी दाना फैक्ट्री में सोमवार की दोपहर एक वृद्ध की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुसापुर वार्ड 28 निवासी चंदेश्वर महतो (54 वर्ष) के रूप में की गई। सूचना पर लोगों ने मुर्गी दाना फैक्ट्री में शव को रखकर हंगामा किया। आक्रोशित मृतक के परिजनों को 10 लाख मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन आक्रोशित लोग मानने को तैयार नहीं थे। जानकारी के अनुसार उक्त वृद्ध औधोगिक क्षेत्र में लगे मुर्गी दाना की फैक्ट्री में काम कर रहे थे।

इसी दौरान बिजली के चपेट में आ गया। बिजली की चपेट में आने के बाद जख्मी हो गया। जख्मी के बाद इलाज के लिए ले जाया गया जहां डाक्टरों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया की मुर्गी दाना फैक्ट्री में बिल्डिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान करंट लग गया जिस कारण मौत हो गई है। घटना के बाद पुलिस बल को भेजा गया है। मौत को लेकर जांच की जा रही। घटना के जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

प्रबंधक द्वारा मुआवजा देने में आनाकानी करने के खिलाफ ग्रामीणों ने फैक्ट्री के पास ही समस्तीपुर- मुसरीघरारी मुख्य मार्ग को किया जाम कर दिया है। इसके बाद फैक्ट्री प्रबंधक द्वारा 2 लाख रुपये का मुआवजा सौंप देने साथ ही इंश्योरेंस, दुर्घटना बीमा आदि का लाभ देने, घटना के जिम्मेवार पर कारवाई करने के आश्वासन के बाद सड़क जाम समाप्त हुआ। इसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर रवाना हो गये।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

6 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

6 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

8 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

12 घंटे ago