Samastipur

खानपुर में ताड़ी दुकान के पास सिर्फ 200 रुपए बकाया के विवाद में धर्मनाथ की गमछे से गला घोंटकर हुई थी ह’त्या, आरोपी गिरफ्तार 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर कोठिया में महज 200 रुपए बकाया के लिए धर्मनाथ सहनी नाम के युवक की हत्या हुई थी। इस मामले में आरोपी मंटून सहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे अब जेल भेजा जा रहा है।इस संबंध में सदर एसडीपीओ-2 संजय कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार को मंटून सहनी ने धर्मनाथ सहनी के साथ मारपीट की थी और उसी के गमछे से उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी थी। गिरफ्तार आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

एसडीपीओ-2 ने हत्या के पीछे के कारणों की जानकारी देते हुए बताया कि मंटून सहनी जहांगीरपुर गांव के गाछी में ताड़ी आदि बेचने का काम करता था। जहां धर्मनाथ सहनी खाने पीने के लिए जाया करता था। रविवार को भी धर्मनाथ गांव के ही मंटून सहनी के दुकान पर खाने पीने के लिए पहुंचा था। जहां पुराना बकाया के लिए दोनों के बीच कहासुनी हो गई। जांच में यह बात सामने आयी है कि पुराना तारी और चखना का धर्मनाथ का मंटून के यहां 200 रुपए बकाया था।

धर्मनाथ को देखकर मंटून ने पुराना पैसा पहले देने को कहा। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। जांच के दौरान यह भी बात सामने आयी है कि धर्मनाथ ने ही पहले मंटून पर हाथ चला दिया। फिर दोनों के बीच मारपीट हो गई। इसी दौरान धर्मनाथ के गले में एक गमछा था। जिसे मंटून ने पकड़ लिया और उसकी गला घोंट दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद वह फरार हो गया।

एसडीपीओ-2 ने बताया कि घटना के बाद फोरेंसिक विभाग की टीम को भी बुलाया गया था। टीम को मृतक के गर्दन पर दाग मिला था। पोस्टमार्टम में भी दम घुटने से मौत की बात सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि बहरहाल युवक को जेल भेजा जा रहा है। साथ ही इस घटना में अन्य विन्दुओं को भी देखा जा रहा है। बता दें कि रविवार को जहांगीरपुर गांव में तारी पीने के दौरान विवाद होने पर युवक की पीट-पीट कर व गला घोंट कर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद लोगों ने जमकर हंगामा भी मचाया था।

Avinash Roy

Recent Posts

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

46 मिनट ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

1 घंटा ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

12 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

12 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

13 घंटे ago