Samastipur

बिहार में दरिंदगी: पति को बंधक बनाकर महिला से गैंगरे’प, प्राइवेट पार्ट में बुलेट; कंकड़ और लकड़ी डाली

बिहार के बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ हुई दरिंदगी की घटना ने राजधानी दिल्ली के निर्भया कांड की भयावह यादें ताजा कर दी हैं। सामूहिक दुष्कर्म के सात दिन बाद पीड़िता के गुप्तांग से जांच के दौरान गोली, कंकड़ और लकड़ी के टुकड़े निकाले जाने के बाद पूरे जिले में सनसनी है। पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है और वह असहनीय दर्द से कराह रही है।बीते 11 जून की रात हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन अगले दिन ही महिला को डिस्चार्ज किए जाने से अस्पताल की जांच प्रकिया और पुलिस कार्यशैली भी सवालों के घेरे में है।

प्रारंभिक इलाज के बाद डिस्चार्ज, बाद में बढ़ी पीड़ा से सामने आई सच्चाई

पीड़िता को पहले सदर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था, लेकिन लगातार दर्द बढ़ने पर दोबारा जांच में गंभीर आंतरिक चोटों का पता चला। चिकित्सकीय जांच के दौरान पीड़िता के शरीर से गोली का टुकड़ा, कंकड़ और लकड़ी जैसी वस्तुएं मिलने की बात सामने आई, जिससे मामला और गंभीर हो गया। पीड़िता ने बयान में बताया कि पांच लोगों ने उसे जबरन पकड़कर सुनसान स्थान पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट की। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने शरीर पर ब्लेड से वार किए और बेहोशी की स्थिति में उसके साथ और भी क्रूरता की गई।पीड़िता ने बताया कि कुछ महीने पहले भी उस पर हमला और दुष्कर्म की कोशिश हुई थी, लेकिन उस समय प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों का मनोबल बढ़ा।

विशेष टीम गठित, कार्रवाई का आश्वासन

मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच कराई जा रही है। अब तक की जांच में पीड़िता के आरोप प्रथम दृष्टया सत्य प्रतीत हो रहे हैं। घटना में शामिल सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर लगातार छापामारी की जा रही है। साथ ही, यदि प्रारंभिक शिकायतों पर कार्रवाई में किसी पुलिस पदाधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मनीष कुमार, एसपी

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

8 घंटे ago