बिहार सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 27 आईपीएस समेत 29 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इस बदलाव में 13 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं, जबकि कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।
पूर्णिया के एसपी पद पर तैनात रही स्वीटी सहरावत को विशेष शाखा में एसपी बनाया गया है। उनकी जगह शौर्य सुमन को पूर्णिया का नया वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नियुक्त किया गया है।
राजधानी पटना के तीनों नगर एसपी बदल दिए गए हैं। इसके अलावा भागलपुर और गया में भी नए नगर एसपी की प्रतिनियुक्ति की गई है। गया और दरभंगा में नए ग्रामीण एसपी भी तैनात किए गए हैं।
खगड़िया एसपी राकेश कुमार को बीसैप-5, पटना का समादेष्टा बनाया गया है। कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला को बीसैप-7, कटिहार का समादेष्टा नियुक्त किया गया है। औरंगाबाद एसपी अम्बरीष राहुल को बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में सहायक निदेशक बनाया गया है।
शेखपुरा एसपी बलिराम कुमार चौधरी को विशेष शाखा में एसपी सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। रामानंद कौशल को सीआईडी एसपी तथा चंद्र प्रकाश को बीसैप-10, पटना का समादेष्टा बनाया गया है।
जहानाबाद एसपी अपराजित को बीसैप-16, पटना का समादेष्टा बनाया गया है। वहीं बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी मनोज राम को सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय, नाथनगर का प्राचार्य नियुक्त किया गया है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…
समस्तीपुर : शिक्षा, रोजगार, महंगाई और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के मुद्दों को लेकर…
भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…
बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…