Samastipur

उप-मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिले समस्तीपुर पहुंचे विजय कुमार चौधरी, NDA कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

समस्तीपुर : उपमुख्यमंत्री बनने के बाद रविवार को पहली बार विजय कुमार चौधरी अपने गृह जिला समस्तीपुर पहुंचे। उनके आगमन पर लोहिया आश्रम स्थित जिला जदयू कार्यालय में एनडीए कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें एनडीए घटक दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने पूरे परिसर को बैनर-पोस्टर और फूल-मालाओं से सजाया था।

विजय कुमार चौधरी के पहुंचते ही समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की ओर से कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक इंतजाम किए गए थे। अभिनंदन सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास मॉडल पर काम कर रही है और आगे भी उसी दिशा में कार्य जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग समाज में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, जिनसे सतर्क रहने की आवश्यकता है।

अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बिहार में मुस्लिम समुदाय पूरी तरह सुरक्षित है और उन्हें किसी भी तरह के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। राज्य सरकार सभी वर्गों के विकास और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा रविवार से शुरू हो गई है और पार्टी कार्यकर्ताओं की शुभकामनाएं उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी चाहती है कि निशांत कुमार अधिक सक्रिय होकर संगठन की जिम्मेदारियां संभालें।

मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा बड़ी पार्टी है और हाल ही में बंगाल चुनाव में व्यस्त थी। जल्द ही बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया जाएगा। राज्य में अपराध नियंत्रण को लेकर उन्होंने कहा कि पहले भी सुशासन था और अपराधियों पर कार्रवाई होती थी, अब भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। विपक्ष केवल इसलिए बेचैन है क्योंकि वह सत्ता से बाहर है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सांप्रदायिकता के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति स्पष्ट कर दी है। बिहार आज भी सभी समुदायों के लिए सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण राज्य है।

कार्यक्रम में जदयू जिलाध्यक्ष डॉ. दुर्गेश राय, भाजपा जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, शशिधर झा, लोजपा (आर) जिलाध्यक्ष अनुपम सिंह हीरा, रालोमो जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी, हम जिलाध्यक्ष धीरज ठाकुर, सांसद शांभवी चौधरी, विधायक अश्वमेघ देवी, राजकुमार राय, विरेंद्र कुमार, विधान पार्षद डॉ. तरुण चौधरी, पूर्व विधायक अशोक कुमार मुन्ना, विद्यासागर सिंह निषाद, रामबालक सिंह समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

2 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

3 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

4 घंटे ago